{"_id":"5a5f7e3c4f1c1b7d268b5010","slug":"21516207676-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट की घटनाओं में वांछित गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट की घटनाओं में वांछित गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट गिरोह के तीन सदस्य काबू
एक साथी फरार, नगदी, कार, पिस्तौल और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
जिला पुलिस न निजी बैंकों के बाहर से पिस्तौल के बल पर किसानों से 10 लाख रुपये लूटने की अलग-अलग वारदातों को सुलझा लिया है। पुलिस ने इन घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार कर लिए और एक साथी की तलाश कर है। इनसे पुलिस ने 50 हजार की नगदी के अलावा एक कार, एक पिस्तौल 315 बोर व पांच कारतूस बरामद किए है।
एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि बीती चार जनवरी को कोटकपूरा में गांव हरीके कलां निवासी किसान सुखराज सिंह से साढ़े नौ लाख की नगदी लूटी थी। उस दिन उसने कोटकपूरा के एचडीएफसी बैंक में से साढ़े नौ लाख रुपये निकलवाए थे। जब वह रुपये लेकर बैंक से बाहर कार में बैठा तो एक इनोवा गाड़ी से दो लुटेरों ने पिस्तौल से गोली चलाई और किसान सुखराज सिंह से पैसे छीन कर फरार हो गए थे। इसी तरह जिले के सादिक कस्बे से भी पिछले माह एक किसान से कार सवारों ने पिस्तौल के बल पर 60 हजार रुपये लूटे थे।
इन घटनाओं की पड़ताल के दौरान पुलिस वारदातों में शामिल चार आरोपियों में तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव भेखा (मोगा) निवासी गुरविदंर सिंह उर्फ मोटा, तलवंडी भाई (फिरोजपुर ) निवासी गुरबिंदर सिंह उर्फ शाली व कुलदीप सिंह उर्फ कीपा के रूप में हुई। इनके चौथे साथी गांव भेखा निवासी जगसीर सिंह उर्फ सीरा की तलाश की जा रही है। एसएसपी के अनुसार इस गिरोह ने महज दो माह के दौरान ही पंजाब व चंडीगढ़ में कुल 14 वारदातों को अंजाम दिया। इनमें से ज्यादा घटनाएं बैंकों के बाहर से नगदी लूटने की है। इनके पकड़े जाने से जिला फरीदकोट के चार, जिला बठिंडा व जिला लुधियाना के तीन-तीन और फिरोजपुर व तरनतारन की एक-एक लूटपाट की वारदातें सुलझ गई है। इसके अलावा इन्होंने चंडीगढ़ से एक इनोवा व रिट्ज कार छीनने की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। कोटकपूरा में हुई लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई इनोवा गाड़ी व बाकी नगदी चौथे आरोपी जगसीर सिंह उर्फ सीरा से बरामद हो सकती है। आरोपियों ने बरामद करोला कार लूटे हुए पैसों से सोशल साइट ओएलएक्स से खरीदी है। पुलिस कार के मालिक का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।