{"_id":"5a0c74e44f1c1b65548bd682","slug":"21510765796-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से आ रहा मक्की से लदा ट्रक गुरुहरसहाए में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान से आ रहा मक्की से लदा ट्रक गुरुहरसहाए में चोरी
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से आ रहा मक्का से लदा ट्रक चोरी
गुरुहरसहाए में ट्रक खड़ा कर चालक दुकान पर गया था किराया लेने
ट्रक और मक्का की कीमत आठ लाख रुपये, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
राजस्थान से आ रहा मक्का से लदा ट्रक गुरुहरसहाए में चोरी हो गया। ट्रक और मक्का की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक चालक का कहना है कि धुंध बहुत थी। वह गुरुहरसहाए में दुकान मालिक से किराया लेने दुकान पर गया था। लौट के देखा तो जिस जगह पर ट्रक खड़ा किया गया था वहां नहीं था। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में ट्रक चालक हिम्मत कुमार पुत्र मक्खन लाल वासी लास नानक अजाड़ी कलां राजस्थान थाना सदर जिला झुंझुनू ने बताया कि वह किशन लाल वासी नई मंडी वार्ड-30 हनुमानगढ़ के ट्रक नंबर-आरजे 09 जीए 4152 पर बतौर चालक काम करता है। वह राजस्थान से मक्का लादकर गुरुहरसहाए पहुंचा। हिम्मत ने बताया कि गुरुहरसहाए पहुंचने पर वह दुकान के मालिक से किराया लेने के लिए दुकान पर गया। जब लौटा तो ट्रक वहां पर नहीं था। हिम्मत ने बताया कि वह बाइक लेकर गोलूका मोड़ तक देखने गया लेकिन धुंध बहुत थी और ट्रक का पता नहीं चला। ट्रक और मक्का की कीमत लगभग आठ लाख रुपये थी।
---------------