फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जालंधर देहात पुलिस की बड़ी सफलता

जालंधर देहात पुलिस की बड़ी सफलता

Tue, 05 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
जालंधर देहात पुलिस की बड़ी सफलता
दो नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के पास से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
देहात पुलिस ने दो नशा तस्करों को डेढ़ किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुखत्यार सिंह निवासी कामनवाला जिला फिरोजपुर और करनैल सिंह उर्फ कैली के तौर पर हुई है।

एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसपी इंवेस्टीगेशन बलकार सिंह ने प्रेसवार्ता में कह कि थाना लोहियां के प्रभारी सुरिंदर कुमार पुलिस टीम के साथ गांव नसीरपुर से गिदड़पिंडी की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान वहां से मोटरसाइकिल पर जा रहे दोनों आरोपियों को रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनसे 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने कहा कि मुख्तयार सिंह के पास से 800 ग्राम और करनैल सिंह उर्फ कैली के पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है। पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में मुख्तयार ने कहा कि उसने हेरोइन को 16 लाख रुपये में खरीदा था, इसकी सप्लाई उन्होंने महितपुर, नकोदर, कपूरथला करनी थी। मुख्तयार और उसका साथी करनैल सिंह लंबे समय से तस्करी का धंधा करते आ रहे हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed