फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लूट पाट करने वाले गिरोह का सरगना असलम उफ़ॱर बाबा गिरफ्तार , तीन सदस्यों की तलाश जारी

लूट पाट करने वाले गिरोह का सरगना असलम उफ़ॱर बाबा गिरफ्तार , तीन सदस्यों की तलाश जारी

Tue, 26 Mar 2019 10:37 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
लूट पाट करने वाले गिरोह का सरगना  असलम उफ़ॱर बाबा गिरफ्तार , तीन सदस्यों की तलाश जारी
लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नकोदर। थाना सिटी नकोदर पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उससे बाइक, मोटरसाइकिल, सोने की बालियां और अन्य समान बरामद किया है। डीएसपी सर्बजीत राय और थाना सिटी प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया की एएसआई सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नकोदर में महितपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी असलम साई उर्फ बाबा निवासी जोगी दीया झुगिया सिधवां बेट को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि 23 मार्च को नकोदर में सब्जी मंडी से घर लौट रही महिला प्रोमिला पत्नी बलजीत कुमार निवासी मोहल्ला धीरा से चारों आरोपियों ने दातर के बल पर सोने की बालियां, अंगुठियां उतरवा ली थी। चारों आरोपी फरार हो गए थे। प्रोमिला ने सरगना असलम साई उर्फ बाबा को पहचान लिया था कि आरोपी उनके मोहल्ले में मांगने आया करता था। जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने प्रोमिला की शिकायत पर आरोपी असलम और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed