{"_id":"5bba3014867a55680e23a06a","slug":"201538928660-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को बचाने आई मां को लगी गोली, गंभीर जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को बचाने आई मां को लगी गोली, गंभीर जख्मी
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को बचाने आई मां को लगी गोली
झगड़े के दौरान बीचबचाव करने पहुंची थी रजवंत कौर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना आरिफके के अंतर्गत बस्ती वकीलां वाली में एक झगड़े के दौरान बेटे को बचा रही मां के गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गोली पेट और हाथ में लगी। उसे फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना आरिफके पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
अस्पताल में दाखिल रजवंत कौर के बेटे बिक्रमजीत सिंह निवासी बस्ती वकीलां वाली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि इसी गांव का आरोपी गुरप्रवेश सिंह उसे अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे में तारीख पर चलने को कह रहा था। इसके इंकार करने पर उसे भला बुरा कह रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखदे दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। रजवंत कौर अपने बेटे बिक्रमजीत को बचाने में जुट गई।
उसी समय गुरप्रवेश ने अपनी पिस्टल से गोली दाग दी, जो रजवंत के पेट और बाएं हाथ में लगी। गोली लगने से रजवंत गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे जख्मी हालत में फिरोजपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। उधर, थाना आरिफके के सब-इंस्पेक्टर रमेश मसीह ने बताया कि बिक्रमजीत सिंह के बयान पर आरोपी गुरप्रवेश पर मामला दर्ज कर लिया है। गुरप्रवेश की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।