फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ड्रग मनी व नशे की खेप के साथ किंगपिन समेत दो कश्मीरी तस्कर गिरफ्तार

ड्रग मनी व नशे की खेप के साथ किंगपिन समेत दो कश्मीरी तस्कर गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ड्रग मनी व नशे की खेप के साथ किंगपिन समेत दो कश्मीरी तस्कर गिरफ्तार
ड्रग मनी, नशे की खेप के साथ दो कश्मीरी गिरफ्तार
विज्ञापन

करीब आठ लाख की राशि, 260 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, जम्मू नंबर की गाड़ी जब्त
किंगपिन श्रीनगर से वाया एयर आया अमृतसर, कोरियर खेप लेकर स्विफ्ट से पहुंचा
तस्कर दंपति को पहुंचाने आए थे खेप, लाटियांवाल के पिता-पुत्र समेत छह नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सूबे के नशा तस्करों से ड्रग मनी वसूलने और अगला नशे की खेप पहुंचाने वाला कश्मीर का किंगपिन तस्कर अपने गुर्गे समेत पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इनसे पुलिस ने करीब आठ लाख (7,89,600) की ड्रग मनी और 260 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी से जालंधर, अमृतसर और कपूरथला में नशे की सप्लाई के साथ रिकवरी कर रहे थे। थाना सदर की पुलिस ने दोनों कश्मीरी तस्करों समेत छह लोगों को नामजद किया है। इसमें कपूरथला का नामी गैंगस्टर भी शामिल ह, जिसने कुछ दिन पहले नाकाबंदी के दौरान डीएसपी व सीआईए इंचार्ज समेत पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी।
सीआईए स्टाफ में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी इंवेस्टीगेशन सतनाम सिंह बैंस ने बताया कि डीएसपी इंवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लो व सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह से मुखबिर से सूचना मिली कि जम्मू-कश्मीर के जिला बड़गाम निवासी नजीर अहमद गनी और जिला शोपियां का मोहम्मद असलम मलिक कश्मीर से लाकर पंजाब में नशा सप्लाई करते हैं। इस समय यह दोनों सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर जिला अमतृसर, कपूरथला व जालंधर में नशे की खेप पहुंचाने आ रहे हैं। इनके पास लाखों रुपये की ड्रग मनी भी है।
विज्ञापन

दोनों कश्मीरी तस्कर नकोदर वाली साइड से कपूरथला सीमा में कुलदीप सिंह उर्फ बैंजा निवासी बक्करखाना चौक, गुरमीत सिंह और उसते पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी लाटियांवाल को नशे की खेप पहुंचाने और पहले की गई खेप की रकम लेने आए हैं। इस पर पुलिस टीम ने काला संघिया चौक पर नाकाबंदी कर काबू कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 260 ग्राम नशीला पाउडर और बैंजा की पत्नी से 7,89,600 लाख की वसूली रकम बरामद कर ली। एसपी ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने माना कि वह नशा बैंजा और उसकी पत्नी समेत उक्त आरोपियों को देते थे। गनी ने बताया कि वह जम्मू से घरेलू हवाई यात्रा से अमृतसर पहुंचा था। असलम नशे की खेप लेकर स्विफ्ट कार लेकर अमृतसर से उसे लेते हुए नशा सप्लाई करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बैंजा पर पहले भी चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के 16 केस दर्ज हैं। इसने ही करीब 20-25 दिन पहले नाका पर तैनात डीएसपी व सीआईए इंचार्ज समेत 10 पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश की थी। गुरमीत सिंह एनडीपीएस एक्ट के मामले में भगोड़ा है। दोनों कश्मीरी तस्कर नशे की खेप पाकिस्तान से लाकर सप्लाई करते थे और इनका मुख्य किंगपिन कौन है और इन पर कितने मामले दर्ज हैँ, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। आरोपियों पर थाना सदर में केस दर्ज करके इलाका मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed