{"_id":"59cd2a3f4f1c1bf3538b4e3c","slug":"201506617919-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
मां का आरोप, दामाद करता था बेटी को परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
मखदूमपुरा में एक महिला ने वीरवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक वह कुछ समय से दिमागी तौर पर परेशान थी। उसकी मां कस्तूरबा ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद दिनेश बेटी दीपा को काफी परेशान करता था। वीरवार को भी दिनेश ने उसको काफी तंग किया। इसके चलते उसने खुदकुशी कर ली।
एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस दीपा की मां के उत्तराखंड से आने का इंतजार कर रही है। उनके बयान लेेने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल दिनेश को हिरासत में ले लिया है।
दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से उत्तराखंड के जिला चंपावत के पांडालुरसंग का रहने वाला है। वह जालंधर में तंदूरिए का काम करता है। उसने बताया कि दीपा ने वीरवार सुबह अपनी मां के साथ फोन पर बात की। उसके बाद उससे झगड़ा करने लग गई। इस पर वह बाथरूम चला गया और बाहर आकर देखा तो दीपा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी थी। उसका बच्चा पास ही बेड पर सो रहा था।