फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक ने छुट्टी के बाद खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक ने छुट्टी के बाद खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Tue, 09 Apr 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक ने छुट्टी के बाद खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
सरकारी स्कूल के अध्यापक ने छुट्टी के बाद खाया जहर
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती, ड्यूटी को लेकर अध्यापकों के बीच चल रहा था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। मंडी घुबाया के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात एक अध्यापक ने स्कूल की छुट्टी के बाद जहर खा लिया। उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां अध्यापक की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित शिक्षक गगनदीप चुघ के भाई संजीव चुघ फाजिल्का ने आरोप लगाया कि स्कूल के ही कुछ अध्यापकों की मनमानियों से परेशान होकर गगनदीप ने जहर खाया है। उसने बताया कि स्कूल छुट्टी होने के बाद रास्ते में गगनदीप ने जहर खाया। तीन बजे के बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
भाई संजीव ने बताया कि गगनदीप का स्कूल में ही किसी अध्यापक के साथ ड्यूटी को लेकर विवाद था। कंप्यूटर टीचर होने के नाते वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अधीन आते मिडिल स्कूल में अपनी ड्यूटी लगवाना चाहता था लेकिन स्कूल के इंचार्ज ने गगनदीप की जगह दूसरे टीचर की ड्यूटी लगाने के आर्डर जारी कर दिए थे। इस बात को लेकर गगनदीप व दूसरे अध्यापक के बीच विवाद था। गगनदीप की ड्यूटी चुनाव के दौरान एसडीएम कार्यालय में लगी हुई थी। मंगलवार को प्रेक्टिकल लेने के लिए गगनदीप को स्कूल बुलाया गया था लेकिन स्कूल छुट्टी होने के बाद उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन

उधर, इस संबंधी जब स्कूल प्रिंसिपल रंजना से बातचीत की तो उसने बताया कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुबाया के अधीन मिडिल स्कूलों में बतौर कंप्यूटर अध्यापक ड्यूटी लगानी थी। स्कूल के किसी एक अध्यापक की ड्यूटी लगा दी गई थी लेकिन गगनदीप भी ड्यूटी लगवाना चाहता था। तब तक आर्डर जारी कर दिए जा चुके थे। उन्होंने बताया कि गगनदीप की इलेक्शन ड्यूटी होने के कारण भी उनका तबादला नहीं हो सकता था। ड्यूटी के अतिरिक्त यदि इनका कोई विवाद था वह इस बारे नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
फोटो संख्या-09एफजेडआरपी02जे
कैप्शन- जलालाबाद (फिरोजपुर) के सरकारी अस्पताल में दाखिल शिक्षक गगनदीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed