{"_id":"5c43497ebdec2273ad00afa5","slug":"191547913598-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में देवर को नशा देने पहुंची भाभी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में देवर को नशा देने पहुंची भाभी काबू
विज्ञापन
जेल में देवर को नशा देने गई भाभी काबू
तलाशी में 234 नशीली गोलियां मिली
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद अपनों को नशा पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके तलाशे जा रहे हैं। जेल मुलाजिमों ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो कि अपने गुप्तांग में नशे के रूप में प्रयोग होने वाली 234 गोलियां छुपा रखी थी, जो कि मुलाकात के दौरान अपने देवर को सौंपने वाली थी। उसके पहले ही तलाशी के दौरान जेल की महिला मुलाजिमोें ने उसे पकड़ लिया गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सेंट्रल जेल फिरोजपुर के सहायक अधीक्षक केवल कृष्ण ने थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि महिला नशा तस्करी के आरोप में जेल मे बंद अपने देवर से मिलने पहुंची थी। मुलाकात करने वाले कमरों के बाहर एक महिला तलाशी पोस्ट है। वहां जिला की महिला मुलाजिमों ने देवर से मिलने के लिे पहुंची भारी की तलाशी की। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के गुप्तांग से 234 नशीली गोलियां मिलीं। जांच कर रहे एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि सहायक अधीक्षक केवल कृष्ण की शिकायत के आधार पर जिला फिरोजपुर के थाना गुरूहरसहाए के अंतर्गत एक इलाके में रहने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।