फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गली के रास्ते को लेकर हुए झगड़े में चली गोली, एक की मौत

गली के रास्ते को लेकर हुए झगड़े में चली गोली, एक की मौत

Sun, 06 Jan 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
गली के रास्ते को लेकर हुए झगड़े में चली गोली, एक की मौत
पुराने झगड़े में घर से बाहर बुलाकर मारी गोली
विज्ञापन

गली के रास्ते के विवाद में अदालत से केस जीत गया था आरोपी
केस जीतने के बाद विरोधी पर बेटे से चलवाई गोली, चार के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। गांव गोगो आणी में गली के रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद में एक व्यक्ति को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने रविवार को मृतक की पत्नी के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
मृतक कर्म सिंह (55) वासी गोगो आणी की पत्नी अमरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका बहादुर सिंह के साथ गली के रास्ते को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला अदालत में गया, जहां से बहादुर सिंह को जीत मिल गई। केस जीतने के बाद आरोपी उनके घर पर आकर कर्म सिंह को ललकारने लगे। जैसे ही कर्म सिंह घर से बाहर निकला तो बहादुर सिंह ने अपने बेटे बलजिंदर सिंह से कहा कि कर्म सिंह को गोली मार दे। बलजिंदर ने अपनी बंदूक से कर्म सिंह को गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी कर्म सिंह को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने मृतक कर्म सिंह की पत्नी अमरजीत कौर के बयान पर बहादुर सिंह, बलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह व प्रिंसदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी दविंदर शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed