फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चौकीदारों को बंधक बनाकर 1100 बोरी गेहूं की लूट

चौकीदारों को बंधक बनाकर 1100 बोरी गेहूं की लूट

Sat, 29 Dec 2018 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
चौकीदारों को बंधक बनाकर 1100 बोरी गेहूं की लूट
चौकीदारों को बंधक बना 1100 बोरी गेहूं लूटा
विज्ञापन

20 से 25 लोगों ने डेढ़ घंटे में दिया वारदात को अंजाम
असलहा और तेजधार हथियार लेकर दाखिल हुए लुटेरे
थाना सदर में केस दर्ज, जांच पड़ताल का शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। गांव तलवंडी मेहमा स्थित पनग्रेन के गोदाम में 20-25 लुटेरों ने चार चौकीदारों को बंधक बनाकर गेहूं की करीब 1100 बोरी लूट ली। करीब डेढ़ घंटे में लुटेरे दो ट्रकों में गेहूं लादकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार की देर रात एक से ढाई बजे के बीच हुई। थाना सदर की पुलिस ने मौके पर मुआयना करके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना सदर की पुलिस को दिए बयान में सहायक फूड सप्लाई अधिकारी कश्मीरी लाल ने बताया कि गांव तलवंडी मेहमा स्थित पनग्रेन के ओपन गोदाम में शुक्रवार को चौकीदार सुुखविंदर सिंह, दलबीर सिंह, लक्ष्मण सिंह और गुरमेज राम तैनात थे। देर रात करीब एक बजे 20-25 लुटेरे असलहा और तेजधार हथियार लेकर गोदाम में दाखिल हुए और चारों चौकीदारों के मोबाइल फोन छीनकर बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने सेंट्रल पूल की करीब 1100 (55 मीट्रिक टन) गेहूं की बोरियां लादकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने बंधक बनाए चौकीदारों के फोन वहीं फेंक कर गए।
विज्ञापन

इसके बाद चौकीदार सुखविंदर सिंह ने किसी तरह से अपने हाथ खोले और गांव में जाकर अपने भाई तलविंदर सिंह, जोकि दूसरे किसी गोदाम में चौकीदार है, को फोन करके घटना के बारे में बताया। इस पर तलविंदर सिंह ने इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह को जानकारी दी। सूचना पाकर सुुखचैन सिंह करीब पौने चार वहां पहुंचे तो वहां से गेहूं की बोरियां गायब पाई गईं और थाना सदर की पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। कश्मीर लाल के अनुसार पास ही स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में ट्रकों के गोदाम में दाखिल होने और बाहन आने की फुटेज कैद हो गई। जिसके आधार पर आरोपियों के बारे में जल्द पता लग जाएगा। थाना सदर के एसएचओ एसआई गुरदयाल सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लूट की कहानी कुछ संदेहास्पद लग रही है। पंचायती चुनाव के बाद जांच की जाएगी। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed