{"_id":"5cacce67bdec22140e108a91","slug":"181554828903-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दौड़ते ट्राले के पीछे जीप लगाकर चुराए बासमती चावल के बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर दौड़ते ट्राले के पीछे जीप लगाकर चुराए बासमती चावल के बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले के पीछे जीप दौड़ाकर बासमती चावल के बैग उड़ाए
पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
ट्राले की तिरपाल फाड़कर निकाल लिए बैग
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जिले में सड़क पर दौड़ते ट्राले के पीछे जीप लगाकर बासमती चावल के बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। बासमती से लदा ट्राला तरनतारन से गुजरात जा रहा था। यह घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर पड़ते जंगा वाला मोड स्थित गांव सदरद्दीन वाला के पास घटी। थाना ममदोट पुलिस ने मंगलवार को ट्राला चालक के बयान पर अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ट्राला चालक गुरपाल सिंह वासी तरनतारन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि राइस डारक फूड प्राइवेट लिमिटेड अलाद्दीन गोइंदवाल रोड तरनतारन से बासमती चावल के 840 बैग ट्राले पर लादकर मुदरापोर्ट गुजरात लेकर जा रहा था। जैसे ही फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर पड़ते जंगा वाला रोड स्थित गांव सदरद्दीन वाला के पास रात करीब डेढ़ बजे पहुंचा तो उसके ट्राले के पीछे एक महिंदरा पिकअप जीप लग गई। जीप पर सवार शातिरों ने ट्राले की तिरपाल फाड़कर चलते ट्राले में से तीस बैग बासमती के चुरा लिए। शातिर बासमती के बैग चुराकर जीप पर लादकर फरार हो गए। ट्राला चालक ने इस संबंधी थाना ममदोट पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई की। थाना ममदोट पुलिस ने ट्राला चालक गुरपाल सिंह के बयान पर अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई दर्शन सिंह ने कहा कि तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।