फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूटे 5

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूटे 5

Mon, 07 Jan 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूटे 5
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूटे 58 हजार
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने फाइनेंस कंपनी संगम के मैनेजर से 58 हजार रुपये लूटने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर गुरदीप सिंह वासी चोगावां जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह फाइनेंस का कार्य करता है और गांव के लोगों को फाइनेंस पर पैसा देता है। गांव मलवाल कदीम व रूकना बेगू में ग्रामीणों को दिए लोन की किश्तें एकत्र करके अपनी बाइक से फिरोजपुर लौट रहा था। रेलवे स्टेशन कासू बेगू के पास जीटी रोड पर आरोपी जसविंदर सिंह, प्रीत सिंह, सता, बोहड़ सिंह, जगविंदर सिंह, गुरव्यास सिंह व जोगिंदर सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसके हाथ में पकड़ा पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सोमवार को गुरदीप सिंह के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की जांच-पड़ताल एएसआई बलजीत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed