फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान

Tue, 09 Apr 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान
कर्ज से परेशान किसान ने लगाया फंदा
विज्ञापन

कपूरथला। कर्ज से परेशान किसानों की ओर से आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव खोजेवाल निवासी किसान ने अपनी जमीन पर बने पशुओं के बाड़े में गाडर से फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान 52 वर्षीय कर्मजीत सिंह देओल निवासी गांव खोजेवाल के रूप में हुई है। थाना सदर की पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति करीब साढ़े पांच बजे चाय वगैरह पीकर रोजाना की तरह खेतों में गए। कुछ समय के बाद वह दूध दोहने के लिए खेतों में गई। तब पशुओं के बाड़े में देखा कि उसके पति का शव गाडर से लटक रहा था। उसने त़ुरंत परिजनों को सूचित किया। जिन्होंने थाना सदर की पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, एसएचओ सदर गुरदयाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि मृतक किसान पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज था। जिसकी किश्तें नहीं चुकाए जाने की वजह से पिछले कुछ हफ्तों से वह तनाव में चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक की करीब पौने तीन एकड़ जमीन है। जिस पर फसल उगाकर और अपने अपनी पत्नी, दो बच्चों और बूढ़ी माता का पेट पाल रहा था। एसपी ने कहा कि आत्महत्या की वजह कर्ज है या कुछ और, इसका पता तो जांच के दौरान ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed