फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   होली के रंग की आड़ में युवक के चेहरे पर लगाया केमिकल, झुलसा

होली के रंग की आड़ में युवक के चेहरे पर लगाया केमिकल, झुलसा

Fri, 22 Mar 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
होली के रंग की आड़ में युवक के चेहरे पर लगाया केमिकल, झुलसा
रंग के बजाए केमिकल लगाया, आठ पर केस
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने प्रापर्टी विवाद में होली की आड़ में केमिकल लगाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहर के सैली रोड पर 17 वर्षीय किशोर के चेहरे पर रंग लगाने से उसका चेहरा झुलस गया। किशोर को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक चेहरे पर कोई केमिकल लगाया गया है। वहीं परिवार ने इसे प्रापर्टी विवाद के चलते किया गया हमला बताया है। थाना नंबर दो 2 की पुलिस ने 8 अज्ञात युवकों के खिलाफ एसिड अटैक की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़ित की पहचान दशमेश कालोनी निवासी जतिन सिंह के रूप में हुई है। जतिन सिंह के दोस्त राघव ने बताया कि वह 3-4 दोस्तों केसाथ सैली रोड पर वार जिम अंगूरा वाला बाग के सामने से जा रहे था। इस दौरान 3 बाइक और 1 स्कूटी पर सवार 8 लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने सिर्फ जतिन को पकड़ उसके चेहरे पर रंग लगा दिया। इससे जतिन के चेहरे की स्किन उतरनी शुरू हो गई और दर्द के मारे जतिन सड़क पर गिर गया। दोस्तों नेजतिन को सिविल अस्पताल पहुंचाया। राघव ने बताया कि सभी युवकों के चेहरे रंगों से पुते थे, जिसके चलते वह उन्हें पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन

वहीं जतिन की मां सोनू का कहना है कि उनका सैली रोड पर एक दुकानदार के साथ पिछले 10-15 साल से प्रापर्टी विवाद चल रहा है। दुकानदार उन्हें जान से मार देने की धमकियां दे रहा था। दुकानदार उनकी दुकान पर कब्जा करने की फिराक में उन पर दबाव बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी भी नहीं है, जहां सीसीटीवी है, वहां की फुटेज पीड़ित परिवार को भी दिखाई गई। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। एएसआई ने बताया कि जतिन के दोस्तों को साथ लेकर वह दोबारा मौके पर जाएंगे। जांच कर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-1पी1-अस्पताल में भर्ती जतिन सिंह।
फोटो:-1पी2- रोते हुए मामले की जानकारी देती जतिन की मां सोनू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed