फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पांच किलो हेरोइन के आरोप में महिला सरपंच के पति समेत दो पर मामला दर्ज

पांच किलो हेरोइन के आरोप में महिला सरपंच के पति समेत दो पर मामला दर्ज

Mon, 07 Jan 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
पांच किलो हेरोइन के आरोप में महिला सरपंच के पति समेत दो पर मामला दर्ज
साइड स्टोरी
विज्ञापन


पांच किलो हेरोइन के मामले में महिला सरपंच के पति समेत दो पर केस दर्ज
काउंटर इंटेलिजेंस ने कॉल ट्रेस कर मामला दर्ज किया, फायरिंग की आवाज सुनकर भागे आरोपी
पाक से मंगवाई थी हेरोइन, पाक से 25 किलो हेरोइन मंगवाने की कही जा रही है बात
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। नारकोटिक्स सेल ने मौजूदा महिला सरपंच के पति और उसके साथी (सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है) के खिलाफ पांच किलो हेरोइन के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह हेरोइन बीएसएफ व काउंटर इंटेलीजेंस ने बीएसएफ की बीओपी बारेके के पास से पकड़ी है। उधर, काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू ने महिला सरपंच के पति कुलबीर सिंह व उसके साथी अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि कुलबीर और अमरीक पर हेरोइन तस्करी के कई केस दर्ज हैं। आरोपी पाक तस्करों की ओर से फेंके पैकेट लेने जा रहे थे कि बीएसएफ की फायरिंग की आवाज सुनकर फरार हो गए। कॉल ट्रेस होने पर पकड़ में आए। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला सरपंच के पति कुलबीर सिंह वासी गांव धम्मा सिंह वाला (गांव पल्ला मेघा के पास) के तस्कर अमरीक सिंह के साथ संबंध हैं। अमरीक सिंह मौजूद समय में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद हैं। सेंट्रल जेल में बंद अमरीक फोन पर कुलबीर के साथ संपर्क में था। काउंटर इंटेलीजेंस के मुताबिक बीएसएफ की बीओपी बारेके के पास से बटालियन-136 और काउंटर इंटेलीजेंस ने पांच पैकेट हेरोइन के साथ पकड़े, ये कुलबीर व अमरीक ने पाक से मंगाए थे। सेंट्रल जेल से अमरीक की कथित तौर पर काल ट्रेस की गई थी, तभी दोनों पकड़ में आए। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तानी तस्करों ने फेंसिंग पार से 25 पैकेट हेरोइन के फेंकने थे। लेकिन बीएसएफ व काउंटर इंटेलीजेंस जवानों की सतर्कता के चलते पाक तस्कर पांच हेरोइन के पैकेट वहीं फेंक कर बाकी अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। काउंटर इंटेलीजेंस ने जांच-पड़ताल करने के बाद महिला सरपंच के पति कुलबीर सिंह व अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed