फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फगवाड़ा हिंसा को लेकर जनरल समाज से हुए धक्के के विरोध में प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री को मिला

फगवाड़ा हिंसा को लेकर जनरल समाज से हुए धक्के के विरोध में प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री को मिला

Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा हिंसा को लेकर जनरल समाज से हुए धक्के के विरोध में प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री को मिला
जनरल समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला गृहमंत्री से
विज्ञापन

गोल चौक विवाद के बाद भी गुंडागर्दी से हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
13 अप्रैल को गोल चौक विवाद के बाद भड़की हिंसा के बाद पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन पर दलित तुष्टीकरण की नीति के तहत जनरल समाज को कथित रूप से दबाने तथा प्रताड़ित करने, मामले में दंगा भड़काने की साजिश रचने में शामिल दो दलित नेताओं पर पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने तथा फगवाड़ा के प्रशासनिक अधिकारियों व तीन राजनेताओं, जिनमें दो विधायक तथा एक पूर्व विधायक है पर जातिगत आधार पर आरोपियों के शह देने व दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश का मामला अब गृहमंत्री के पास पहुंच गया है। कल दिल्ली में जनरल समाज मंच पंजाब के महासचिव गिरीश शर्मा ने आल इंडिया एक्युवैलिटी फोर्म के कैप्टम विक्रम सिंह, पीएस राणा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सारे मामले की जानकारी दी और ज्ञापन सौंप कर पंजाब की सरकार तथा पुलिस की कार्यवाही पर गहरा आक्रोश जताया। मुलाकात के बाद बताया कि गृहमंत्री श्री सिंह ने सारे मामले को गंभीरता से सुना तथा पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगने की बात कही है। इस बारे में गिरीश शर्मा ने शनिवार को फगवाड़ा में जानकारी दी। ज्ञापन में दलित नेता जरनैल नंगल व हरभजन सुमन के खिलाफ जांच कर कार्रवाई, तीनों राजसी नेताओं की भूमिका की जांच कराने और फगवाड़ा के दो प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। बता दें कि पंजाब सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed