{"_id":"5af322164f1c1b66098b8e75","slug":"171525883414-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी की हत्या के आरोप में 11 को नामजद कर 70 अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मी की हत्या के आरोप में 11 को नामजद कर 70 अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
Updated Wed, 09 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी की हत्या के आरोप में 70 पर मामला दर्ज
11 आरोपी नामजद, दो कनाल चार मरले जमीन का था विवाद
जबरदस्ती जमीन को जोतने लगे थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गुरुहरसहाए के गांव फतेहगढ़ गहिरी में दो कनाल चार मरले जमीनी विवाद में एक लड़की (22) की हत्या करने के आरोप में थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने 11 आरोपियों को नामजद कर 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे आरोपियों ने गांव फतेहगढ़ गहिरी में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर युवती लक्ष्मी देवी की हत्या कर दी थी और चार लोगों को जख्मी कर दिया था। घायलों को फरीदकोट के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अजीत सिंह (55) वासी फतेहगढ़ गहिरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो कनाल चार मरले जमीन चाचा बलवंत सिंह ने उसे ठेके पर खेती के लिए दी थी। आरोपी गुरप्रीत सिंह (कांग्रेसी सीनियर कार्यकर्ता) ने धोखे से जमीन अपने नाम करवा ली थी। यही नहीं गुरप्रीत ने जमीन पर लोन भी ले लिया था। गुरप्रीत अब जबरदस्ती उक्त जमीन पर कब्जा करना चाहता था। इसी वजह से मंगलवार सुबह गुरप्रीत लगभग 20 वाहनों पर अपने साथियों को लेकर आया और जबरदस्ती जमीन जोतने लगा। इसका विरोध करने पर गुरप्रीत ने अपनी दस्ती राइफल से मलकीत सिंह की बेटी लक्ष्मी देवी (22) पर गोली दाग दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपी सतनाम सिंह ने तेज सिंह पर गोली दागी जो उसके सिर पर लगी। इससे वह जख्मी हो गया। हादसे में परमजीत कौर, मलकीत सिंह, कपूर सिंह जख्मी हो गए। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने अजीत सिंह के बयान पर आरोपी गुरप्रीत सिंह, मंगल सिंह, सतनाम सिंह, पिपल सिंह, जगतार सिंह, अरुड़ सिंह, भूपिंदर सिंह, शमिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, सुखा सिंह, इंद्रजीत सिंह वासी लंबी ढाब को नामजद कर 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।