फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   340 नशीली गोलियां सहित पांच आरोपी काबू

340 नशीली गोलियां सहित पांच आरोपी काबू

Mon, 04 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
340 नशीली गोलियां सहित पांच आरोपी काबू
340 नशीली गोलियों समेत पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
थाना कोतवाली व सदर पुलिस ने विभिन्न जगहों से पांच लोगों को 340 नशीली गोलियों समेत काबू किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम समेत गांव रूपनपुर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गांव बूटा की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर जस्सा सिंह निवासी धालीवाल बेट ढिलवां की जेब से 25 नशीली गोलियां बरामद हुई। इस तरह थाना कोतवाली के एएसआई अमरीक सिंह ने गश्त के दौरान गांव बादशाहपुर के सरकारी स्कूल के पास से एक व्यक्ति को 65 नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बलवंत सिंह निवासी गांव बादशाहपुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के एएसआई नवीन कुमार ने पुलिस टीम समेत आरोपी बचित्र सिंह उर्फ सोनू निवासी धक्का कॉलोनी को कांजली टी प्वाइंट के पास से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 50 नशीली गोलियां बरामद हुई। वहीं थाना सदर पुलिस ने दो युवकों को भारी मात्रा में नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। थाना सदर के एसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि वह गांव काला संघिया बस अड्डे पर मौजूद थे। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि संदीप उर्फ सीपा निवासी गांव काला संघिया और प्रदीप कुमार निवासी गांव आलमगीर काला संघिया दोनों नशीले पदार्थ का सेवन करने और बेचने के आदी हैं। इस समय वे दोनों जंज घर काला संघिया के बाहर गली मेें अपने ग्राहकों को सामान देने के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने तभी उक्त जगह पर छापामारी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान संदीप उर्फ सीपा से 110 औैर प्रदीप कुमार से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed