{"_id":"5cb0c1c3bdec2213e3055e4b","slug":"161555087811-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की ओवरडोज से कब्बडी खिलाड़ी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की ओवरडोज से कब्बडी खिलाड़ी की मौत
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। गांव दौलेवाला में नशे की ओवरडोज से एक 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस चौकी दौलेवाला के प्रभारी एएसआई राम लुभाया ने बताया कि वीरवार के दिन गांव दौलेवाला के पास एक नौजवान बेहोशी की हालत में मिला। नशे की ओवरडोज के कारण उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। जिसे एंबुलेंस के जरिए कोटइसे खां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने पर नौजवान को मोगा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरदेव सिंह (30) निवासी गांव रंडियाला के रूप में हुई है। मामले की प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि हरदेव सिंह कबड्डी का खिलाड़ी था। कुछ दिन पहले वह कंबाइन लेकर मध्य प्रदेश गया था। वह मंगलवार को वापिस लौटा था। लेकिन हरदेव ने वापिस आने की सूचना अपने परिवार को नहीं दी थी। वह मंगलवार को वापिस घर भी नहीं गया था। इसी बीच वीरवार को गांव दौलेवाला में उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। जांच अधिकारी के अनुसार हरदेव के भाई गुरजीत सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया है।