फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लाखों की नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, करीब दो लाख गोलियां बरामद

लाखों की नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, करीब दो लाख गोलियां बरामद

Thu, 16 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
लाखों की नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, करीब दो लाख गोलियां बरामद

विज्ञापन
दो लाख नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
स्विफ्ट में ले जा रहा था आरोपी, मेडिकल स्टोर की आड़ में करता था गैर कानूनी काम
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने लाखों नशीली गोलियों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार की डिग्गी में गोलियों की बोरी लादकर सप्लाई के लिए जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अजय सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीली गोलियों की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी के पास वाई प्वाइंट पर नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट कार को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में से 2 बोरे प्लास्टिक के बरामद हुए। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 1 लाख 92 हजार 900 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार में सवार दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान सुमित सेठी पुत्र बोधराज सेठी निवासी पंजाबी बाग सामने क्यूरो माल और विशाल उर्फ सोनू पुत्र विजय कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह नशे की गोलियों की खेप कहां से लाई गई थी और आगे कहां सप्लाई की जानी थी। डीसीपी ने बताया कि सुमित सेठी ने एक मेडिकल स्टोर खोल रखा था, जहां वह दिखावे का काम करता था लेकिन इसकी आड़ में उसका असली कारोबार नशीली गोलियों की सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed