फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घरेलू कलह के चलते पत्नी की गोली मार हत्या

घरेलू कलह के चलते पत्नी की गोली मार हत्या

Mon, 21 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते पत्नी की गोली मार हत्या
घरेलू कलह में पत्नी की गोली मार हत्या
विज्ञापन

मामूली बात पर हुई बहस के बाद पत्नी पर दागी गोली, केस
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिले के गांव धूलकोट में घरेलू कलह से पति ने सोमवार दोपहर को लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मार हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब 12 साल पहले बठिंडा निवासी गुरप्रीत कौर (30) की शादी गांव धूलकोट वासी सुखमंदर सिंह उर्फ मंगा से हुई थी। उनके एक नौ साल का बेटा और एक साल की बेटी है। सोमवार सुबह गुरप्रीत कौर की सास और ससुर बेटी को लेकर गांव में किसी के घर भोग पर चले गए। वहीं बेटा स्कूल गया हुआ था। इस दौरान ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई।

बहस बढ़ने पर सुखमंदर सिंह नेे अपनी लाइसेंसी बारह बोर की बंदूक से फायर कर दिया। इसके लगने से गुरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ही आरोपी पति फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के सास और ससुर को इस घटना की सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही मृतका के पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। थाना कोटभाई के एएसआई बाज सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी ओर से मृतका के ताऊ बलवंत सिंह के बयान पर सुखमंदर सिंह उर्फ मंगा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed