फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दहेज का सामान लौटाने को लेकर लड़के व लड़की पक्ष जिला सेशन कोर्ट परिसर में भिड़े, चार जख्मी

दहेज का सामान लौटाने को लेकर लड़के व लड़की पक्ष जिला सेशन कोर्ट परिसर में भिड़े, चार जख्मी

Sat, 06 Jul 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
दहेज का सामान लौटाने को लेकर लड़के व लड़की पक्ष जिला सेशन कोर्ट परिसर में भिड़े, चार जख्मी
फिरोजपुर। जिला सेशन कोर्ट परिसर में दहेज का सामान लौटाने को लेकर लड़के और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों तरफ से चार लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। बार-बार दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत तलाक तक पहुंच गई। शनिवार को लड़के पक्ष ने दहेज का सामान और नकदी लौटानी थी, कई सामान टूटा फूटा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता किरणा वासी पीरके कैनाल कालोनी ने बताया किउसकी शादी नवंबर 2017 में विकास वासी चुंगी नंबर सात फिरोजपुर के साथ हुई थी। शादी के समय ही उनके परिजनों से विकास ने सोने का कड़ा मांगा था, जो दे दिया था। उसके बाद ससुराल पक्ष की दहेज की मांग बढ़ती गई और अब बाइक की मांग कर रहे थे, जो देने के लिए असमर्थ थे। इसीलिए दोनों के बीच तलाक हो रहा था। शुक्रवार को जिला सेशन कोर्ट परिसर में ससुराल पक्ष के लोग दहेज लेकर आए, जो तोड़ा हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले अपने साथ झगड़ा करने के लिए लगभग बीस लोग लेकर आए थे, जिन्होंने उन पर हमला बोल दिया। किरणा ने बताया उनके दो लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

मुलखराज वासी चुंगी नंबर-सात ने बताया कि नवंबर 2017 में उसके बेटे विकास की शादी किरणा के साथ हुई थी। किरणा सिर्फ उनके पास चार माह रही। बेटे विकास और किरणा के बीच तलाक का केस चल रहा है, शुक्रवार को दहेज का सामान और 75 हजार रुपये की नकदी लौटाने अदालत में आए थे। लड़की पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया, उसे और उसके बेटे विकास को पीटा और नकदी छीन ली। बेटे की आंख में चोट लगी है। उधर, थाना कैंट पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed