फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फौजी की पत्नी से अश्लील छेड़छाड़, केस दर्ज

फौजी की पत्नी से अश्लील छेड़छाड़, केस दर्ज

Fri, 28 Jun 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
फौजी की पत्नी से अश्लील छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
मोगा। थाना बधनी कलां पुलिस ने एक गांव में फौजी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी महिला एएसआई मनप्रीत कौर के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका पति सेना में है और इस समय राजस्थान में तैनात है। वह अपने ससुराल परिवार से अलग बच्चों के साथ रहती है। 24 जून के दिन वह घर में अकेली थी तो गांव वासी इकबाल सिंह उर्फ नन्नू उनके घर आया और एक कागज थमा दिया। कागज को खोलकर देखा तो उसमें अश्लील बातें लिखी हुई थी। इस पर महिला ने आरोपी को बुरा भला कहा तो वह भाग गया। इसके बाद 25 जून को महिला गांव में पैदल जा रही थी तो आरोपी ने रास्ते में उसका हाथ पकड़ लिया और फिर से अश्लील बातें करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed