फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बजरी से लदा ओवर लोडेड टिप्पर कार, बाइक पर पलटा,

बजरी से लदा ओवर लोडेड टिप्पर कार, बाइक पर पलटा,

Fri, 28 Jun 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
बजरी से लदा ओवर लोडेड टिप्पर कार, बाइक पर पलटा,

विज्ञापन
गढ़शंकर (होशियारपुर)। गढ़शंकर-नंगल पर शाहपुर घाटा में शुक्रवार देर शाम बजरी के भरे टिप्पर के पलटने से उसके नीचे एक कार तथा एक बाइक दब गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार सवार दूसरा व्यक्ति व बाइक सवार घायल हो गया।

जालंधर से गाड़ियों के स्पेयर पार्ट का एक व्यापारी ब्रेजा पर सवार होकर वाया गढ़शंकर ऊना में माल सप्लाई करने जा रहा था। गांव शाहपुर घाटा के पास हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रहा टिप्पर गाड़ी के ऊपर पलट गया। साथ ही गढ़शंकर पीएसपीसीएल डिवीजन से ड्यूटी खत्म करके जा रहा बाइक सवार अश्वनी कुमार भी टिप्पर की चपेट में आ गया। दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोग गाड़ी में फंसे व्यक्तियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। दुर्घटना का समाचार मिलने पर थाना प्रभारी गढ़शंकर राजेश कुमार अरोड़ा तथा पूर्व विधायक गढ़शंकर लव कुमार गोल्डी भी मौका पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक कार चालक की मौत हो चुकी थी। हादसे में दूसरा कार सवार जख्मी हो गया। उसकी पहचान जालंधर निवासी मोहन लाल के तौर पर हुई है। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने क्रेन मंगवा कर टिप्पर को कार से उठवाया और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। घायलों को गढ़शंकर सिविल अस्पताल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन


फोटो:--गढ़शंकर-नंगल पर शाहपुर घाटा में शुक्रवार देर शाम बजरी से लदे ओवर लोडेड टिप्पर के पलटने से उसके नीचे दबी कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed