फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डीएसपी बलजीत सिद्धू की याचिका पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

डीएसपी बलजीत सिद्धू की याचिका पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

Wed, 19 Jun 2019 10:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी बलजीत सिद्धू की याचिका पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
कोटकपूरा गोलीकांड
विज्ञापन


डीएसपी बलजीत सिद्धू की याचिका पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित कोटकपूरा गोलीकांड की घटना में नामजद कोटकपूरा के तत्कालीन डीएसपी व वर्तमान में एसपी फिरोजपुर बलजीत सिंह सिद्धू व थाना सिटी एसएचओ गुरदीप सिंह की अग्रिम जमानत याचिकाओं को यहां की जिला अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद दोनों पुलिस अधिकारियों ने जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर दी है। इन याचिकाओं में से डीएसपी बलजीत सिंह की याचिका पर 20 जून 2019 वीरवार को सुनवाई होगी, जबकि एसएचओ की याचिका पर 2 जुलाई 2019 को सुनवाई रखी गई है।

जानकारी के अनुसार गोलीकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच के आधार पर तत्कालीन डीएसपी व थाना सिटी प्रभारी को केस में नामजद किया है और इनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। दोनों पुलिस अधिकारियों पर कोटकपूरा गोलीकांड की घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी समेत अहम सबूत व तथ्य नष्ट करने के आरोप हैं। साथ ही उनके द्वारा घटना में घायल लोगों की एमएलआर पर ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, उलटा प्रदर्शनकारियों पर झूठा केस दर्ज किया गया। डीएसपी बलजीत सिंह सिद्धू पर तो केस के मुख्य शिकायतकर्ता अजीत सिंह की गोली लगने के बावजूद पिटाई करने के भी गंभीर आरोप हैं, जिसकी एसआईटी के पास वीडियो फुटेज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed