{"_id":"5d051a688ebc3e78f3622345","slug":"1560615517132-pathankot-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी के बाद खानपुर में चले दातर, 2 यवकों की उंगलियां कटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी के बाद खानपुर में चले दातर, 2 यवकों की उंगलियां कटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। खानपुर स्थित शराब के अहाते के बाहर मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने दातर से हमलाकर एक व्यक्ति की बाजू तोड़ दी और दो युवकों की उंगलियां काट डाली। मारपीट में घायल तीनों युवकों को पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया फिर प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में भर्ती सुभाष सिंह निवासी कोठे मनवाल, सुदक्ष शर्मा निवासी अंदरूनी बाजार और घायल गोल्डी उत्तम गार्डन कालोनी निवासी है। घायल सुभाष की बाजू टूट गई है। हाथ की चार उंगलियों की नसें कटी हैं। इसके अलावा कान व हाथ पर दातर के वार से गहरी चोटें आई हैं। सुदक्ष और गोल्डी की उंगलियां कटी हैं। वहीं पीठ पर दातर लगने से गहरे जख्म है। घायल सुभाष की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद हमलावरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने मात्र खानापूर्ति की है। घायलों के मुताबिक हमलावर कोठे मनवालव वार्ड नं. 2 खानपुर एरिया के रहने वाले हैं।
सुदक्ष ने बताया कि खानपुर में मामूली बहस के विनोद उर्फ सोनू दाना और उसके साथियों ने दातर से हमला कर दिया। घायलों ने कहा कि उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है। जानलेवा हमले की धाराएं लगाई जाएं। ऐसा न होने पर वह एसएसपी विवेकशील सोनी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाएंगे। उधर मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नं.1 के एएसआई धर्मपाल ने बताया मारपीट में जख्मी लोगों की शिकायत पर विनोद कुमार उर्फ दाना, स्वर्ण और सुभाष पर मामला दर्ज किया गया है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।