फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जसपाल सिंह की मौत मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस रिमांड

जसपाल सिंह की मौत मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस रिमांड

Sat, 08 Jun 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
जसपाल सिंह की मौत मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस रिमांड
फरीदकोट। जिला पुलिस ने 21 दिन पहले सीआईए स्टाफ में नौजवान जसपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत और उसके शव को खुर्द बुर्द करने की घटना के मुख्य आरोपी जींद (हरियाणा) निवासी रणबीर सिंह को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को ही रणबीर सिंह ने पुलिस के पास आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में अब तक रणबीर सिंह समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि जसपाल सिंह की लाश अभी बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार रणबीर सिंह ने ही 18 मई को पुलिस कंट्रोल रूम पर जसपाल सिंह के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी जिसके बाद सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिन्द्र सिंह ने उसे गांव रत्तीरोड़ी से हिरासत में लिया था। उसी रात जसपाल ने सीआईए के लॉकअप में कथित रूप से फंदा लगाकर जान दे दी और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिन्द्र सिंह ने 19 मई की सुबह अपने दो साथी मुलाजिमों सुखमंदर सिंह व दर्शन सिंह को साथ लेकर उसके शव को राजस्थान नहर में फेंक दिया। 19 मई को शाम 5 बजे उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस केस में पुलिस द्वारा सीआईए स्टाफ के दोनों मुलाजिमों सुखमंदर सिंह व दर्शन सिंह के अलावा रणबीर सिंह की पत्नी परविंदर कौर, मृतक जसपाल के दो साथियों बिट्टा व रोशन सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से बिट्टा व रोशन सिंह पहले से ही पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन

सीजेएम ने सीआईए के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी
जिला व सेशन जज के आदेश पर पुलिस हिरासत में जसपाल सिंह की मौत मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे सीजेएम टीपीएस रंधावा ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए जिला पुलिस से सीआईए स्टाफ में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को 15 जून 2019 को सीडी या पैन ड्राइव में उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं और इसके लिए जिले के एसपी (एच) को नोटिस जारी किया गया है। सीजेएम द्वारा पुलिस से 18 मई 2019 को सुबह 10 बजे लेकर 19 मई 2019 की शाम छह बजे तक की फुटेज मांगी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सीजेएम ने पीसीआर के इंचार्ज अंगरेज सिंह और हवलदार सुरिंदर कुमार को भी नोटिस जारी करके तलब किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन कंट्रोल रूम पर पहुंची जसपाल सिंह की शिकायत के बाद पीसीआर ने ही सीआईए इंचार्ज को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित किया था। इस केस में सीजेएम द्वारा सीआईए स्टाफ का भी निरीक्षण किया जा चुका है और वहां से 17 मई 2019 से 20 मई 2019 तक की डीडीआर इंट्री का रिकार्ड हासिल किया जा चुका है। साथ ही केस में नामजद सीआईए के दोनों मुलाजिमों सुखमंदर सिंह व दर्शन सिंह के बयान भी रिकार्ड किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed