फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर से नगदी व सोने के आभूषण चोरी

घर से नगदी व सोने के आभूषण चोरी

Sun, 02 Jun 2019 10:04 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
घर से नगदी व सोने के आभूषण चोरी
अबोहर। दशमेश नगर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने घर से नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार को घटना का पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

दशमेश नगर निवासी अनिल छाबड़ा ने बताया कि गत रात वह, उनकी पत्नी व बच्चे एक कमरे में कूलर लगाकर सोए हुए थे। परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरों में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर गली में सीढ़ी लगाकर उनके घर में घुसे और कूलर में कोई नशीली दवा डाल दी जिससे वे बेसुध हो गए। छाबड़ा ने बताया कि चोर उनके कमरे में रखी अलमारी में से करीब 14 तोले सोना, तीन हजार की नकदी और मोबाइल चुरा ले गए। सुबह होने पर अलमारी खुली देखी तो परिवार को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना सिटी 2 की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस पड़ोस के घरों में लगे कैमरों से घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed