फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   10वीं की छात्रा को सुनसान जगह पर लेजाकर किया दुष्कर्म

10वीं की छात्रा को सुनसान जगह पर लेजाकर किया दुष्कर्म

Sat, 01 Jun 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
10वीं की छात्रा को सुनसान जगह पर लेजाकर किया दुष्कर्म
10वीं की छात्रा को सुनसान जगह पर लेजाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज किया केस, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना मेहना के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा को एक युवक जबरन बाइक पर बिठाकर सुनसान जगह पर ले गया और वहां पर दुष्कर्म करके भाग गया। छात्रा ने अपने परिजनों को वारदात के बारे में बताया तो पीड़िता के परिजन आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर चले गए, लेकिन वहां पर उल्टा आरोपी युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला सब इंस्पेक्टर किरनदीप कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दो तीन दिन से परेशान थी, जब महिला ने उसे परेशानी का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि वह 25 मई की सुबह स्कूल जा रही थी तो रास्ते में लवप्रीत सिंह (23) ने जबरन उसे बाइक पर बिठा लिया। इस दौरान आरोपी ने गांव डाला से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इसके बाद जब महिला आरोपी के घर शिकायत लेकर गई तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया, जिसके चलते महिला ने पुलिस के पास शिकायत कर दी। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed