फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंप लूटने आए तीन लूटेरों में से 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंप लूटने आए तीन लूटेरों में से 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
पंप लूटने आए तीन लूटेरों में से 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पेट्रोल पंप लूटने आए दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

नवांशहर। नवांशहर सिटी पुलिस ने चंडीगढ़ रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप पर लूट करने की कोशिश करने वाले 3 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से हुई पूछताछ में बात सामने आई है कि एक आरोपी बाइक की किश्त नहीं जमा करवा पा रहा था, इसी के चलते उसने अपने दो दोस्तों की मदद से लूट का प्लान बनाया, लेकिन पंप पर काम करने वाले मुलाजिम सलीम की बहादुरी के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। जानकारी के अनुसार तीन लुटेरों ने एयरगन दिखा पंप पर लूट की कोशिश की थी, लेकिन वहां पर सलीम ने उनकी एयरगन छीन ली और लुटेरे घबरा कर भागने लगे। इस दौरान उनकी बाइक वहीं गिर गई। बाइक को पंप मुलाजिमों ने अपने कब्जे में ले लिया था। डीएसपी कैलाश चंद्र ने बताया कि इस मामले में बैरसियां निवासी रणजीत उर्फ राणा स्लोह निवासी मनदीप उर्फ मंगली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीसरे लुटेरे किनू निवासी स्लोह की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जिनका दो दिन का रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed