फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कुवैत भेजने के नाम पर ठगी, आरोपी ट्रैवल एजैंट एक दिन के रिमांड पर

कुवैत भेजने के नाम पर ठगी, आरोपी ट्रैवल एजैंट एक दिन के रिमांड पर

Wed, 22 May 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
कुवैत भेजने के नाम पर ठगी, आरोपी ट्रैवल एजैंट एक दिन के रिमांड पर
कुवैत भेजने के नाम पर ठगी, 30 पासपोर्ट कब्जे में लिए
विज्ञापन

होशियारपुर। पंजाब, हरियाणा, जम्मू व हिमाचल के सैकड़ों बेरोजगार युवकों को कुवैत भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी ट्रेवल एजेंट सुरजीत सिंह को थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को सीजेएम अमित मल्हण की अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी का 10 दिनों की पुलिस रिमांड मांगा पर अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ भरत मसीह ने मीडिया को बताया कि अबतक आरोपी एजेंट से 30 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच के लिए आरोपी सुरजीत सिंह को अपने साथ दिल्ली स्थित एजेंसी के पास ले जाने की भी तैयारी कर रही है।

400 से भी अधिक युवकों के साथ हुई है धोखाधड़ी
धोखाधड़ी के शिकार हुए युवकों ने बताया कि बेरोजगारी के आलम में वे आरोपी एजेंट के झांसे में आ गए और कर्ज लेकर पैसे जुटाकर उसे दिए आरोपी ने कुवैत भेजने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठ टिकट व वीजा दे दिए जो जांच करने पर जाली पाए गए। टिकटें भी पुरानी तारीख की निकलीं। उधर, आरोपी एजेंट सुरजीत सिंह का कहना था कि उसने युवकों से पैसे लेकर दिल्ली के एजेंट तजिंदर सिंह को दिए थे, जो उसे प्रति केस 2000 रुपये देता था। बार बार फोन करने पर अब वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। थाना मॉडल टाऊन के एसएचओ इंस्पेक्टर भरत मसीह ने का कहना था कि आरोपी से 30 पासपोर्ट बरामद हो चुके हैं व पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द ही अदालत से और रिमांड लेकर आरोपी सुरजीत सिंह को साथ लेकर दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed