{"_id":"5ca0e863bdec221454120ba9","slug":"151554049123-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। शहर से पांच किमी की दूरी पर स्थित गुरुकुल स्कूल के पास रविवार दोपहर बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पिता की मौत हो गई, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में 22 वर्षीय युवक को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया।
जगजीत सिंह निवासी गांव बुघीपुरा ने बताया कि उनके भाई जरनैल सिंह (48) और भतीजा गगनदीप सिंह (22) बाइक से रविवार को नानकसर गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में गुरुकुल स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मोगा से लुधियाना रेफर कर दिया गया। वहीं सिविल अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना संबंधित पुलिस थाने में भेज दी है।