फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वॉशबेसन के नीचे छुपाकर रखा था मोबाइल

वॉशबेसन के नीचे छुपाकर रखा था मोबाइल

Tue, 04 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
वॉशबेसन के नीचे छुपाकर रखा था मोबाइल
चार कैदियों से तीन मोबाइल बरामद
विज्ञापन

आरोपियों में महिला कैदी भी शामिल, प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज
अमर उजाला
कपूरथला। माडर्न जेल में कैदी मोबाइल को छुपाने के लिए अलग-अलग पैंतरे अपना रहे हैं। अब गुप्त सूचना के आधार जेल प्रशासन बैरक के बाथरूम में लगे वाशबेसिन के नीचे छिपाकर रखा मोबाइल बरामद किया हैं। इसके अलावा जेल स्टाफ ने अलग-अलग बैरकों में चेकिंग के दौरान चार कैदियों से तीन मोबाइल, बैटरी व सिम बरामद किए हैं। जिनमें एक महिला कैदी भी शामिल हैं। थाना कोतवाली में चारों कैदियों के खिलाफ प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
माडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट दिलबाग सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि बैरक नंबर 8 के कमरा संख्या 7 में बंद कैदी हरजीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव श्री भट्टियां जिला गुरदासपुर जेल के अंदर से ही मोबाइल पर बातें करता हैं और उसने बैरक के बाथरूम में मोबाइल छिपाकर रखा हुआ है। इस पर जब जेल स्टाफ ने तलाशी अभियान चलाया तो बाथरूम में लगे वाशबेसिन के नीचे छिपाकर रखा मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह सहायक सुपरिंटेंडेंट सुशील कुमार के अनुसार जेल में दोपहर के समय कैदियों की बैरक में बंदी के समय चलाए सर्च आपरेशन के दौरान कैदी बलविंदर सिंह निवासी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी, हवालाती हरजिंदर कुमार उर्फ बग्गी निवासी खुरला किंगरा बडाला चौक जिला जालंधर और महिला कैदी कमलजीत कौर निवासी मोहल्ला बाबा ज्वाला सिंह नगर सुल्तानपुर लोधी से दो मोबाइल, बैटरी और सिम बरामद हुए। इन चारों कैदियों के खिलाफ थाना कोतवाली में प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed