फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अवैध संबंध के चलते पत्नी के बाद पति ने भी जान दी

अवैध संबंध के चलते पत्नी के बाद पति ने भी जान दी

Mon, 04 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध के चलते पत्नी के बाद पति ने भी जान दी
युवक ने जहर निगलकर दी जान
विज्ञापन

दो माह पहले पत्नी ने की थी आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
थाना सदर के गांव ढुड़ी में करीब दो माह पहले अवैध संबंध के चलते एक महिला ने खुदकुशी कर ली थी। अब उक्त महिला के पति ने भी जहर निगलकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति सोनू कुमार कटारिया के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में सुखपाल सिंह पालू मान ने बताया कि आरोपी सोनू कुमार कटारिया उनके घर से हर रोज दूध लेकर जाता था। इसी दौरान सोनू के उसके भाई अमृतपाल सिंह की पत्नी राजप्रीत कौर के साथ संबंध बन गए। इसी बात से परेशान होकर दो माह पहले राजप्रीत कौर ने खुदकुशी कर ली थी। परिवार की बदनामी के डर से उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया और न ही कोई शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के मुताबिक बीती 2 जून को उसका भाई अमृतपाल सिंह काफी परेशान था। उसने बताया कि सोनू कुमार अक्सर ही उसे रास्ते में रोककर कह रहा है कि उसके उसकी पत्नी से संबंध थे वह कुछ नहीं कर पाया। इसी बात से परेशान होकर उसने जहर निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed