फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   -पादरी एंथनी के 6 रुपए गबन का मामला

-पादरी एंथनी के 6 रुपए गबन का मामला

Fri, 19 Apr 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
-पादरी एंथनी के 6 रुपए गबन का मामला
‘खुद का बचाने के लिए मुखबिर को फंसा रही पुलिस’
विज्ञापन

पादरी एंथनीके से बरामद रुपयों का मामले में पत्नी मुखबिर सुरिंद्र पक्ष में सामने आई पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जालंधर के पादरी एंथनी के घर से मिले 6 करोड़ रुपये के करीब रकम गायब होने के मामले में खन्ना पुलिस की ओर से गिरफ्तार मुखबिर सुरेंद्र सिंह निवासी नौशहरा खुर्द जिला पठानकोट की पत्नी और और पारिवारिक मेंबरों ने मामले में सुरेंद्र सिंह को बेकसूर बताया। मुखबिर सुरिंद्र सिंह की पत्नी राजविंदर कौर ने बताया कि पुलिस अपने कर्मचारियों को बचाने के सुरिंद्र सिंह को फंसा रही है। उन्होंने बताया कि सुरिंद्र सिंह ने कुछ वर्ष पूर्व पठानकोट में कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोली थी, जिसमें आनलाइन कंप्यूटर शिक्षा दी जाती थी, लेकिन कुछ समय बाद ही कंपनी बंद करनी पड़ी। सुरेंद्र के पिता गुरनाम सिंह जो कि एक किसान हैं, पिता गुरनाम सिंह ने सुरेंद्र सिंह को कंपनी में घाटा पड़ने के बाद कहा कि खेतीबाड़ी में उनका हाथ बंटाए। सुरिंद्र सिंह की पत्नी ने कहा कि पुलिस के इल्जाम बेबुनियाद हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जाए और जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई हो।

14 अप्रैल को पता चला कि सुरिंद्र पर दर्ज है मामला
पत्नी राजविंदर कौर ने बताया कि कंपनी बंद होने के बाद सुरिंद्र ने प्राइवेट कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। उन्हें पूरे मामले की जानकारी 14 अप्रैल को मिली जब पुलिस उनके घर पहुंची। घर आकर पुलिस ने पैसों के संबंध में पूछताछ की। राजविंद्र ने दावा किया कि वह गरीब जरूर हैं लेकिन उनका पति ऐसे काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच की जाए तो सुरिंद्र को इंसाफ मिल सकता है।
विज्ञापन


फोटो:-5- सुरिंद्र की पत्नी अन्य रिश्तेदार पुलिस पर आरोपी लगाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed