{"_id":"5c28fce9bdec2256aa76ecf9","slug":"141546190057-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर इंटेलिजेंस विभाग ने पकड़ी कश्मीर से पंजाब तस्करी हो रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काउंटर इंटेलिजेंस विभाग ने पकड़ी कश्मीर से पंजाब तस्करी हो रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब से लदे ट्रक से 8.56 क्विंटल भुक्की बरामद
काउंटर इंटेलिजेंस ने पुलिस के साथ मिलकर पकड़ी कश्मीर से पंजाब आ रही खेप
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। काउंटर इंटेलिजेंस ने कश्मीर से पंजाब भेजी जा रही 8.56 क्विंटल भुक्की की खेप बरामद की है। यह खेप कश्मीर सेब की पेटियों के नीचे छिपा कर पंजाब लाई जा रही थी। टीम ने आरोपी मुनीश कुमार (30) निवासी गाव फतिहगढ़ जिला पठानकोट को जालंधर के भोगपुर कस्बे के पास से गजल ढाबे से गिरफ्तार किया।
एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस हरकमलप्रीत सिंह खक्ख के मुताबिक पंचायत चुनाव को देखते हुए विशेष चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान विंग को मुखबिर से सूचना मिली कि गजल ढाबे का मालिक जसबीर सिंह अपने साथियों मजहर शाह निवासी राजौरी कश्मीर और अन्य के साथ मिलकर कश्मीर से भुक्की की तस्करी पंजाब में करता है। वह आज टाटा सफारी में सवार होकर एक ट्रक से बड़ी खेप लाकर भोगपुर इलाके में आपूर्ति जा रहा ह और इस समय गजल ढाबे के पास खड़े हैं। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस थाना भोगपुर के कर्मचारियों की एक सांझी टीम बनाई गई। टीम गजल ढाबे पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जसवीर व मजहर टाटा सफारी पर सवार होकर फरार हो गए। टीम ने ट्रक चालक मुनीश कुमार का काबू कर लिया। ट्रक की तलाशी में सेब की पेटियों के नीचे छिपाई गई 8.56 क्विंटल भुक्की बरामद हुई। थाना भोगपुर में आरोपियों के एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।