फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तेजधार हथियारों से नानी व नाती पर किया हमला, नानी की मौत

तेजधार हथियारों से नानी व नाती पर किया हमला, नानी की मौत

Sun, 23 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियारों से नानी व नाती पर किया हमला, नानी की मौत
तेजधार हथियार से हमला कर वृद्धा की हत्या, नाती घायल
विज्ञापन

घायल निजी अस्पताल में भर्ती, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
छावनी की नई सब्जी मंडी के पास सुबह 11 बजे हथियारों से लैस सात आरोपियों ने एक बुजुर्ग महिला और उसके नाती पर जानलेवा हमला बोल दिया। वारदात में नानी की मौत हो गई। नाती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

वनीत पुत्र एंथनी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नानी जानकी देवी (65) को बाइक पर बैठाकर छावनी के बाजार आ रहे थे। नई सब्जी मंडी के पास आरोपी अमन और किरनदीप सिंह उर्फ बिक्कर अपने पांच साथियों के साथ तेजधार हथियार के साथ खड़े हुए थे। आरोपियों ने उन्हें देखते ही उनपर हमला कर दिया। इसमें दोनों जख्मी हो गए। दोनों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। नानी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उनकी मौत हो गई। थाना कैंट पुलिस ने वनीत के बयान पर आरोपी अमन व किरनदीप को नामजद कर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी सभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed