{"_id":"5af484a04f1c1b9c098b9341","slug":"141525974176-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल से आहत होकर मैकेनिकल समेस्टर के छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल से आहत होकर मैकेनिकल समेस्टर के छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर की खुदकुशी
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल करते पकड़े छात्र ने आहत होकर की खुदकुशी
पिता ने कहा-शिक्षक ने दी थी नकल करने की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। नकल करते पकड़े जाने से आहत मेकेनिकल डिप्लोमा फाइनल समेस्टर के छात्र 19 वर्षीय मोगा निवासी नवीन शर्मा ने बुधवार को दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। माता-पिता की इकलौती संतान नवीन के पिता धर्मपाल शर्मा ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि बेटे की आत्महत्या का कारण पता चल सके।
मोगा में एक कंपनी में कार्यरत धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उनका बेटा शहीद भगत सिंह कैंपस से मेकेनिकल डिप्लोमा में फाइनल समेस्टर का छात्र था, बुधवार दिन में लगभग 11 बजे गोबिंद नाम के अध्यापक का उनके पास फोन आया, जिसने उन्हें बताया कि नवीन को परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा है। उन्होंने अध्यापक गोबिंद से कहा कि वह बेटे को समझाएंगे कि भविष्य में वह ऐसा न करे। उन्होंने अध्यापक गोबिंद से पूछा क्या वह बेटे को लेने के लिए कालेज आएं, इस पर उन्हें मना कर दिया। इसके बाद दोपहर के समय बेटे की मौत की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि वह पुलिस से मांग करते हैं कि घटना की जांच हो, ताकि बेटे की मौत के कारणों का पता चल सके।
टीचर ने कहा- घटना से आहत हैं
परीक्षा के दौरान सुपरवाइजर रहे अध्यापक गोबिंद ने बताया कि नवीन शर्मा के साथ अन्य चार छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया था, सभी छात्र पर्ची से नकल करते हुए पकड़े थे। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों की काउंसिलिंग कर भविष्य में नकल न करने की बात कह कर छोड़ दिया गया। उन्होंने नवीन के पिता से भी नकल करते हुए पकड़े जाने की बात बताई थी। नवीन के आत्महत्या करने की जानकारी शाम के समय मिली। वह नवीन के सुसाइड की घटना से आहत हैं। थाना जीआरपी पुलिस के एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि यह घटना फिरोजपुर-बठिंडा सेक्शन पर बीएसएफ हेडक्वार्टर के पीछे हुई है, घटना बुधवार दोपहर की है, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है, घटना में पुलिस द्वारा फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फोटो संख्या-10एफजेडआरपी06
कैप्शन--नवीन शर्मा (फाइल फोटो)