फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बहन के प्रेमी को भाई ने उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

बहन के प्रेमी को भाई ने उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
बहन के प्रेमी को भाई ने उतारा मौत के घाट, केस दर्ज
खेत से मिला लापता युवक का शव, प्रेमिका के भाई पर केस
विज्ञापन

पिता का आरोप, वरिंदर को जान से मारने की धमकी दी गई थी
10 दिन पहले लापता हुआ था वरिंदर, पिता ने दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के गांव संघेड़ा में शनिवार को खेतों से बीस साल के वरिंदर सिंह का शव बरामद हुआ। मृतक के परिवार ने एक युवक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने कमलप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार वरिंदर सिंह के दांत टूटे हुए थे। चेहरे पर बुरी तरह से प्रहार किए हुए थे और उसकी एक टांग भी टूटी हुई थी।

जांच अधिकारी थानेदार सुखजिंदर सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता बलवीर सिंह के अनुसार उसका बेटा वरिंदर सिंह (20) कस्बा धर्मकोट के एक कालेज से इंजीनियरिंग कर रहा था। उसके बेटे के अपनी सहपाठी के साथ प्रेम संबंध थे। इस बारे में जब लड़की के भाई कमलप्रीत को चला तो उसने कुछ दिन पहले वरिंदर को जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में वरिंदर सिंह ने परिवार को न बताते हुए अपने दोस्त लवप्रीत सिंह को बताया था। छह मार्च की शाम को वरिंदर घर से बिना बताए कहीं चला गया और फिर वापस नहीं आया। परिवार ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। शनिवार को गांव संघेड़ा में खेतों से वरिंदर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बलवीर सिंह के बयान पर आरोपी कमलप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया, वहीं वरिंदर सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह के दांत टूटे हुए थे। चेहरे पर बुरी तरह से प्रहार किए हुए थे और उसकी एक टांग भी टूटी हुई थी। केस दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपी कमलप्रीत सिंह की तलाश कर रही है। आरोपी अपने घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed