{"_id":"5b9fcf2e867a557f6b0b860f","slug":"131537199918-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर से अपहरण हुआ बच्चा मोगा से मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुर से अपहरण हुआ बच्चा मोगा से मिला
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर से अगवा बच्चा मोगा से मिला
अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के माता-पिता से मांगी थी 22 लाख की फिरौती
मोगा पुलिस ने बच्चे को बरामद कर माता-पिता का सौंपा
थाना सदर पुलिस ने तीन लोगों पर किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत बस्ती निजामुद्दीन स्थित एक घर के बाहर खेल रहे 12 साल के बच्चे माही को तीन लोग अगवा कर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के माता-पिता को फोन कर 22 लाख की फिरौती मांगी थी। पैसे नहीं देने पर उन्होंने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान मोगा पुलिस ने सांधा वाली बस्ती के एक घर से माही को बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने फिरोजपुर से अगवा कर माही को मोगा में छिपाकर रखा था। उधर, थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने सोमवार को बच्चे के पिता जगरूप सिंह के बयान पर एक आरोपी को नामजद कर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई बलवंत सिंह कर रहे हैं।
जगरूप सिंह पुत्र बहादुर सिंह वासी बस्ती निजामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा माही उर्फ शेर सिंह (12) रविवार को घर के बाहर दोपहर 12.30 बजे खेल रहा था। उसी दौरान कोई व्यक्ति उसे अगवा कर कहीं ले गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्हें अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 22 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को भनक लगी तो बच्चे को जान से मार देंगे। अपहरणकर्ताओं ने कहा कि रात दस बजे बताएंगे कि फिरोती के पैसे कहां लाने हैं और किसे देने हैं। इसी दौरान मोगा पुलिस को मोगा की सांधा वासी बस्ती से किसी का टेलीफोन गया कि एक मकान में बंद एक बच्चा बहुत रो रहा है। पुलिस ने वहां पहुंचकर बच्चे को घर से बाहर निकाला और उससे पूछताछ की। उक्त घर में एक महिला भी थी जिसका नाम मंजीत कौर था। जब महिला से पूछा गया कि बच्चा किसका है और क्यों रो रहा है तब महिला ने बताया कि तीन लोग बच्चे को फिरोजपुर से अगवा कर यहां पर उसके पास छोड़कर गए हैं। महिला ने आरोपी गुरविंदर सिंह वासी बस्ती निजामुद्दीन का नाम बताया। मोगा पुलिस ने माही के माता-पिता को टेलीफोन कर मोगा बुलाया और बच्चा उनके सुपुर्द किया। उधर, थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने बच्चे के पिता जगरूप सिंह के बयान पर आरोपी गुरविंदर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।