फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मानसिक तौर पर परेशान युवक ने पेड़ से फंदा लगा दी जान

मानसिक तौर पर परेशान युवक ने पेड़ से फंदा लगा दी जान

Sat, 23 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
मानसिक तौर पर परेशान युवक ने पेड़ से फंदा लगा दी जान
मानसिक तौर पर परेशान युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। जिले के गांव बुट्टर बखुआ में शुक्रवार रात मानसिक तौर पर परेशान एक युवक ने गांव में ही पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार गांव बुट्टर बखुआ निवासी गुरदीप सिंह (24) पुत्र सुखचैन सिंह अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। गुरदीप सिंह खुद पहले गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में कार्य करता था। अब वह बठिंडा में एक स्कैन सेंटर पर कार्य सीख रहा था। परिवार के अनुसार वह करीब एक माह से परेशान चल रहा था क्योंकि कोई काम मिल नहीं रहा था। इसी वजह से ही शुक्रवार रात को वह घर से रस्सी उठाकर बाहर चला गया। घर से कुछ दूरी पर जाकर उसने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार को सुबह उठने पर घटना का पता चला। जब उन्होंने युवक की तलाश शुरू की तो उसका शव पेड़ से लटका मिला। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिद्दड़बाहा अस्पताल पहुंचा दिया। थाना गिद्दड़बाहा के एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि उनकी ओर से मृतक के पिता सुखचैन सिंह के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed