{"_id":"5a75e79e4f1c1baa1b8b54c4","slug":"131517676446-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में गोली दागने वाले युवक के ताऊ व भाभी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीने में गोली दागने वाले युवक के ताऊ व भाभी पर केस दर्ज
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को गोली मारने वाले युवक के ताऊ-भाभी पर केस
आरोपी गिरफ्त से बाहर, युवक अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
ताऊ के साथ जमीनी विवाद के चलते फेसबुक पर लाइव होकर खुद को गोली मारने वाले युवक के ताऊ और भाभी के खिलाफ थाना कोटभाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। उधर, युवक का मुक्तसर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गिद्दड़बाहा के डीएसपी राजपाल सिंह हुंदल ने बताया कि शुक्रवार को गांव भुट्टीवाला के रहने वाले गुरतेज सिंह ढिल्लों ने फेसबुक खोलकर लाइव होकर जमीनी केस को लेकर ताऊ के खिलाफ रोष प्रकट करने के बाद खुद के सीने में गोली दाग दी थी। गुरतेज सिंह के भाई गुरभेज सिंह ने बताया था कि उनके ताऊ रिटायर्ड तहसीलदार गुरदर्शन सिंह ने धोखे से करीब दस वर्ष पहले उनके पिता से बहन की शादी के लिए लोन लेने के नाम पर जमीन के कागजात साइन करवा लिए थे। डीएसपी राजपाल सिंह हुंदल ने बताया कि मामले में रिटायर्ड तहसीलदार गुरदर्शन सिंह और उसकी पुत्र वधु जपिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।