{"_id":"5c950aaabdec22143f757ab7","slug":"121553271466-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के नाम पर 36 हजार की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदी सरकार के नाम पर 36 हजार की ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की योजना के नाम पर 36 हजार की ऑनलाइन ठगी
हजार रुपये स्कॉलरशिप का झांसा देकर मांगा एटीएम का नंबर और पासवर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। खानपुर निवासी मार्शल आर्ट कोच को झांसा देकर नौसरबाज ने 36 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली। नौसरबाज ने कोच को केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप की किसी योजना का हवाला देकर एटीएम का नंबर और पासवर्ड मांग लिया। उसके बाद 3 बार में 36 हजार रुपये एटीएम से निकलवा लिए। कोच को इस बात का पता तब चला जब एटीएम से निकासी के मैसेज प्राप्त हुए। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 1 में की गई है।
खानपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि जिन स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिली है, मोदी सरकार उनके अकाउंट में 2 हजार रुपये डलवा रही है। अनिल कुमार ने बताया कि उसे भी 12वीं में स्कॉलरशिप मिली थी। व्यक्ति ने उससे एसबीआई एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछा। फिर उसने कहा कि उसके एसबीआई अकाउंट में बैलेंस नहीं है। उसका दूसरा अकाउंट पंजाब एंड सिंध बैंक में है। जिसका एटीएम उसके पास है। उस व्यक्ति ने उसे झांसा दिया कि पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम नंबर और कोड बताए। वह इस एटीएम के जरिए एसबीआई के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देंगे। अनिल कुमार का कहना है कि उसने व्यक्ति को एटीएम नंबर और कोड दे दिया। कुछ देर बाद उसके अकाउंट से पैसे निकलने के मैसेज आए। तब उसे ठगी का पता चला। उसने इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 1 में शिकायत की है।