फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड की गन जमीन पर गिरी, छर्रों से तीन मीडिया कर्मी घायल

सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड की गन जमीन पर गिरी, छर्रों से तीन मीडिया कर्मी घायल

Mon, 14 Jan 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड की गन जमीन पर गिरी, छर्रों से तीन मीडिया कर्मी घायल
गार्ड की बंदूक से चली गोली, तीन मीडिया कर्मी घायल
विज्ञापन

गार्ड की गन से खेल रहा था कैश वैन चालक
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। लाडोवाली रोड से सटे पूडा कांप्लेक्स में सोमवार करीब 12.30 पर गोली चलने से सनसनी फैल गई। इसमें तीन मीडियाकर्मी घायल हो गए। गोली का छर्रा एक मीडिया कर्मी की जांघ को छूकर निकल गया जिससे उसके घाव हो गया। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल मीडिया कर्मी ने बताया कि वह अपने साथी फोटोग्राफरों के साथ पुडा कांप्लेक्स में चाय पी रहा था। पास ही बैंच पर बैठा निजी सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड खाना खा रहा था और उसकी दोनाली से कैश वैन चालक खेलने लगा। अचानक दोनाली जमीन पर गिर गयी जिसमें से एक गोली निकली जो जमीन से टकराई और उसमें से निकले छर्रे फैल गए। तीनों मीडिया कर्मियों को छर्रे लगे। घायल मीडिया कर्मियों को कैश वैन में ही डालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने तत्काल गार्ड को गिरफ्तार कर लिया और उसकी दोनाली को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। घायल नैय्यर को ज्यादा चोट लगी थी। उसका एक्सरे व स्कैन करवाया गया। इससे साफ हुआ कि गोली अंदर नहीं घुसी लेकिन जख्म बनाकर निकल गई। एडीसीपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि गार्ड की लापरवाही है। उसको हथियार संभालना नहीं आता। उसका लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed