{"_id":"5abd1b524f1c1bc1618b459b","slug":"121522342738-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तोल की नोक पर दो लाख 75 हजार की लूट (रिपीट)","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तोल की नोक पर दो लाख 75 हजार की लूट (रिपीट)
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल दिखाकर लुटेरों ने दो लाख 75 हजार लूटे
ठेकेदार के ड्राइवर व कैशियर की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
ठेकेदार के ड्राइवर व कैशियर से गांव चक्क गांधा सिंह वाला के पास चार कार सवार लुटेरों ने पिस्तोल दिखाकर दो लाख 75 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार रवनीत सिंह के साथी ड्राइवर दिलबाग भट्टी और कैशियर स्वीट जिंदल करीब दो लाख 75 हजार रुपये अपनी स्विफ्ट कार पर सवार होकर बरीवाला से चक्क गांधा सिंह वाला से होकर झबेलवाली जा रहे थे। वह जब गांव झबेलवाली के सेमनाले के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक फोर्ड फीगो गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक करते हुए गाड़ी उनके आगे लगा दी। इसमें चार युवक सवार थे। इनमें से तीन के मुंह बंधे हुए थे।
उन्होंने गाड़ी से उतरते ही बेसबाल और लाठियों से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ डाले। इस दौरान ही एक युवक ने रिवाल्वर निकाल ली और रुपये देने के लिए कहा। इंकार करने पर उन्होंने दिलबाग सिंह के साथ मारपीट करते हुए रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हए मौके से फरार हो गए। स्वीट जिंदल के अनुसार वह जाते हुए उनके मोबाइल तक छीनकर ले गए। उनके बैग में करीब दो लाख 75 हजार रुपये थे। इसके बाद उन्होंने किसी के फोन से ठेकेदारों को सूचित किया और अपने साथी को अस्पताल में दाखिल करवाया। ठेकेदारों ने आगे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ के प्रभारी प्रताप सिंह और थाना बरीवाला के एएसआई करमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है।