फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लड़ाई छुड़ाने आए युवक के पेट में घोंप दी कैंची, गंभीर

लड़ाई छुड़ाने आए युवक के पेट में घोंप दी कैंची, गंभीर

Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई छुड़ाने आए युवक के पेट में घोंप दी कैंची, गंभीर
मुक्तसर।
विज्ञापन

अनाज मंडी में दो लोगों की लड़ाई में बीचबचाव करना एक युवक को महंगा पड़ गया। तैश में आए एक युवक ने बीचबचाव के लिए आए युवक के पेट में कैंची घोंप दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मुक्तसर सिविल अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौड़ रोड निवासी टिंकू सोमवार रात अनाज मंडी में गेहूं के पास रखवाली के लिए बैठा था। उनके पास ही उसका दोस्त विशाल बैठा था। किसी बात को लेकर उसका रवि कुमार नाम के व्यक्ति से झगड़ा हो गया। इसके बाद रवि और विशाल में हाथापाई हो गई। उनके बीचबचाव करने के चक्कर में लड़ाई से हटाने के लिए वह आगे आया। उसने दोनों को अलग कर दिया। इसी दौरान तैश में आए रवि कुमार ने कैंची लाकर उसके पेट में दे मारी। जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से डाक्टरों ने टिंकू की गंभीर हालत के कारण फरीदकोट मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed