{"_id":"5ae0ad1b4f1c1b62098b692c","slug":"11524673819-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत भेजने का झांसा देकर चार लाख ठगे, दो ट्रेवल एजेंट नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुवैत भेजने का झांसा देकर चार लाख ठगे, दो ट्रेवल एजेंट नामजद
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी का केस
पांच युवकों से 80-80 हजार रुपये वसूले, फिर नहीं भेजा कुवैत
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
कुवैत भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने प्रति व्यक्ति 80 हजार रुपये वसूले। न तो विदेश भेजा और न ही पासपोर्ट व रकम ही लौटाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
थाना सिटी की पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी गांव तलवंडी चौधरी जिला कपूरथला ने बताया कि वह सुल्तानपुर रोड कपूरथला में पैन कार्ड व आधार कार्ड सेंटर की दुकान करता है। उसकी दुकान पर अक्सर कुलदीप सिंहनिवासी डेरा जग्गू शाह और सरबजीत सिंहनिवासी औजला फाटक आते-जाते रहते थे। इन दोनों ने उसे विश्वास दिलाया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इस बारे में उसने अपने बड़े भाई डैनी, डैनी के दोस्त जवाहर लाल, कमलजीत सिंह, विजय कुमार, कुलदीप सिंहसभी निवासी तलवंडी चौधरी कपूरथला से बात की। इन सभी विदेश जाने की इच्छा जताई।
इस पर उसने उक्त दोनों ट्रेवल एजेंटों को विदेश कुवैत भेजने के लिए 80 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 4 लाख रुपये और पासपोर्ट दिए। काफी समय तक दोनों व्यक्ति टालमटोल करते रहे। जब उन्होंने पैसे व पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपी धमकियों पर उतर आए। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ बढ़ने लगीं शिकायतें
कपूरथला। दोनों ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ ठगी की शिकायतों का सिलसिला बढ़ने लगा है। पांच युवकों से चार लाख रुपये ऐंठने के अलावा दो और युवकों ने थाना सिटी में दोनों आरोपियों के खिलाफ कुवैत भेजने का झांसा देकर रकम ठगने की शिकायत दी है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार के अनुसार उमेश कुमार और जसविंदर सिंह ने कुलदीप सिंह और सरबजीत सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। दोनों शिकायतों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई और युवक भी इन दोनों ट्रेवल एजेंटों की ठगी का शिकार हुए हैं। धीरे-धीरे पीड़ित युवक थाना सिटी की ओर रुख कर रहे हैं।अभी इस बारे में बताना मुमकिन नहीं कि आरोपियों ने कितने युवकों को शिकार बनाया है। जांच के बाद ही पीड़ितों और ठगी गई राशि के बारे में बताया जा सकता है।