फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सेंट्रल जेल में कांग्रेसी नेता लक्खा से मिला नशीला पाउडर

सेंट्रल जेल में कांग्रेसी नेता लक्खा से मिला नशीला पाउडर

Sat, 12 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में कांग्रेसी नेता लक्खा से मिला नशीला पाउडर
जेल में कांग्रेस नेता से मिला नशीला पाउडर
विज्ञापन

फिरोजपुर। अकाली बाप-बेटे की हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद कांग्रेसी नेता के पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ है। इससे पहले उक्त नेता से अफीम बरामद हुई थी। थाना सिटी पुलिस ने सेंट्रल जेल फिरोजपुर के सुपरिंटेंडेंट के बयान पर आरोपी कांग्रेसी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दो मई 2017 को थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत पड़ते गांव रूकन शाह वाला में कांग्रेसी नेता लक्खा सिंह वासी गांव रूकन शाह वाला ने सरपंच विवाद के चलते शिअद के जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह के पिता हरनाम सिंह व भाई जोगिंदर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। तब से लक्खा जेल में बंद है। जेल में ही लक्खा से अफीम पकड़ी गई थी। अब जेल प्रशासन ने लक्खा सिंह से नशीला पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed