{"_id":"5bc368c1bdec2269952db3f2","slug":"111539532993-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को उधार मोबाइल फोन देना पड़ा दुकानदार को महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को उधार मोबाइल फोन देना पड़ा दुकानदार को महंगा
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप केस दर्ज करवाने के नाम पर मांगे एक लाख रुपये
उधार लिए मोबाइल के पैसे देने के बहाने बुलाया था दुकानदार को, बीस हजार दिए
पुलिस ने पांच महिलाओं समेत आठ पर किया मामला दर्ज, चार काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। एक महिला ने उधार लिए मोबाइल फोन के पैसे देने के बहाने दुकानदार को घर बुलाकर उस पर दुराचार का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उससे एक लाख रुपये मांगे। दुकानदार मौके पर बीस हजार रुपये देकर उनके चंगुल से आजाद हुआ। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। थाना लक्खोंके बहराम पुलिस ने रविवार को पांच आरोपी महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चार महिलाओं की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि बाकी के चार आरोपी फरार हैं। यह घटना थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव किल्ली में घटी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में फरीदकोट निवासी जसविंदर सिंह संधू ने बताया है कि सादिक में उसकी मोबाइल की दुकान है, दुकान पर मोबाइल ठीक करवाने के लिए आरोपी महिला रीना आई थी, जो उससे बाद में एक नया मोबाइल फोन उधार ले गई थी। पैसे मांगने पर रीना ने उसे फिरोजपुर जिला के थाना लक्खोके बहिराम के अंतर्गत पड़ते गांव किल्ली स्थित एक घर में बुलाया। वहां रीना ने अपने साथियों की मदद से उसके कपड़े उतारे और उसका वीडियो बनाया। आरोपियों ने कहा कि अब उस पर दुराचार का मामला दर्ज करवाएंगे। इसके एवज में आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। एक लाख में बात पक्की हो गई। जसविंदर ने मौके पर 20 हजार रुपये दिए और बाकी अस्सी हजार रुपये बाद में देने की बात कर अपनी जान बचाई। वहां से निकलने के बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रीना, संतो, भोली, राज, सुमित्रा, सुखविंदर सिंह, सारज और बलजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह संधू के बयान के आधार पर रीना निवासी अलीके, संतो, राज और सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।